31 मार्च 2026 को केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 से अधिक वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की हैं। DGCA में फैज अहमद किदवई की जगह वीर विक्रम यादव नए महानिदेशक बने हैं, जबकि पुनीत कंसल को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वहीं ग्रामीण विकास, पर्यटन, और अल्पसंख्यक मामलों के विभागों में भी नए सचिव नियुक्त हुए हैं।
सबसे बड़ी पोस्टिंग 1992 बैच के IAS चंचल कुमार अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव बन गए हैं। वहीं DGCA जैसे अहम विभाग की कमान भी बदल गई है, जहां वीर विक्रम यादव को नया प्रमुख बनाया गया है। इतना ही नहीं, सरकार ने “एक का विभाग दूसरे को” वाला फॉर्मूला भी अपनाया है। यानी जो जहां था, उसे कहीं और भेज दिया गया। संजय जाजू, संजय लोहिया, अभिषेक सिंह जैसे कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य नियुक्तियाँ (31 मार्च 2026):
- DGCA: वीर विक्रम यादव नए डीजी (महानिदेशक) बने।
- ग्रामीण विकास: रोहित कंसल को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया।
- भूमि संसाधन: नरेंद्र भूषण (1992 बैच IAS) को भूमि संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया।
- रसायन और पेट्रो-रसायन: तेजवीर सिंह (1994 बैच IAS) नए सचिव नियुक्त।
- प्रशासनिक सुधार (DARPG): निवेदिता शुक्ला वर्मा को सचिव बनाया गया।
- PMO: श्रीधर चिरुवोल्लू को अतिरिक्त सचिव (Joint Secretary से Upgrade) बनाया गया।
- पर्यटन: भुवनेश कुमार को पर्यटन मंत्रालय में सचिव बनाया गया।
यह फेरबदल सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की जगह नए चेहरे लाने और प्रमुख सरकारी विभागों में निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

