Pakistan Quetta Suicide Attack Video: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक भीषण बम धमाके ने हड़कंप मचा दिया। क्वेटा में चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए इस शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। धमाके की वजह से एक ट्रेन पटरी से उतर गई. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसके प्रभाव से आसपास खड़ी कम से कम 10 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रेलवे ट्रैक के पास हुए ब्लास्ट में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं. धमाका इतना तेज था कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास भीषण धमाका, ट्रेन को बनाया  निशाना, 23 लोगों की मौत, Video

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रेलवे ट्रैक के पास हुए बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं. धमाका इतना तेज था कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है. धमाके की वजह से एक ट्रेन पटरी से उतर गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन क्वेटा कैंट इलाके की तरफ जा रही थी, तभी रेलवे लाइन पर विस्फोट हुआ. धमाके के बाद इलाके में गोलियों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे लोगों में डर फैल गया.

रेल अधिकारियों ने बताया कि क्वेटा कैंट से आने वाली शटल ट्रेन को चमन फाटक के पास निशाना बनाया गया. धमाके में इंजन समेत ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि दो डिब्बे पलट गए. पार्किंग में खड़ी 10 गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. धमाके का असर इतना तेज था कि आसपास की इमारतों के शीशे और खिड़कियां टूट गईं. पूरे इलाके को घेर लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटना के बाद एहतियात के तौर पर पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया.

पाकिस्तान के क्वेटा में ट्रेन पर बड़ा सुसाइड अटैक, आत्मघाती हमले में 23  लोगों की दर्दनाक मौत | KhabarFast

पाकिस्तान के रेल मंत्री मोहम्मद हनीफ अब्बासी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे कायराना आतंकी हमला बताया और कहा कि ऐसे हमले आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के हौसले को कमजोर नहीं कर सकते.

बलूचिस्तान सरकार के अधिकारी बाबर यूसुफजई ने बताया कि पुलिस, सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गईं. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि धमाका कैसे हुआ.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m