शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीपीएल कार्ड में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कलेक्टर कार्यालय के बाबू और रसूखदारों के नाम बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं। मामला उजागर होने के बाद दो कर्मचारी को निलंबित कर एक को नोटिस जारी किया है। मामले में SDM को भी नोटिस जारी किए जाने की जानकारी है।
एसडीम कार्यालय में फर्जी बीपीएल कार्ड बनाए गए
दरअसल एसडीएम की आईडी और पासवर्ड से फर्जी बीपीएल कार्ड बना दिये गए। इसी कड़ी में कलेक्टर में पदस्थ बाबू और रसूखदारों के नाम पर भी BPL कार्ड बन गए। एमपी नगर एसडीम कार्यालय में 100 ज्यादा फर्जी बीपीएल कार्ड बनाए गए। बताया जाता है कि वन विभाग के वन रक्षक किशोर मेहरा पास आईडी पासवर्ड था। मेहरा ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री सुरेश बैरागी और कंप्यूटर ऑपरेटर गोविंद माली के साथ मिलकर फर्जी तरीके से राशनकार्ड जारी किए थे।
एक साल में बने कार्ड की जानकारी मांगी
किशोर मेहरा और सुरेश बैरागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बाबू शैलेंद्र टांडेकर को भी नोटिस जारी किया गया है। SDM एलके खरे को आज नोटिस जारी किया जाएगा। पिछले 1 साल में अलग-अलग एसडीएम कार्यालय में जितने भी बीपीएल कार्ड बनाये गए उसकी जानकारी मांगी गई है। जांच में सामने आया कि एक बीपीएल कार्ड के लिए गए 5 से लेकर 15 हजार रुपए लिए गए थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

