गुरुग्राम। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी और वांछित गैंगस्टर बॉबी कबूतर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। बॉबी लंबे समय से फरार चल रहा था और ठिकाने बदल-बदल कर छिप रहा था।
दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि बॉबी कबूतर ने ही दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए जमीनी स्तर पर रेकी की थी। वह मूसेवाला की हत्या के इरादे से आए शूटर शाहरुख के सीधे संपर्क में था।
जांच के मुताबिक, बॉबी ने शाहरुख को मूसेवाला की मूवमेंट की पूरी जानकारी दी थी। हालांकि, उस वक्त सिद्धू के साथ AK-47 से लैस सुरक्षाकर्मियों को देखकर शाहरुख ने हत्या करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद बाद में दूसरी टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया.

लॉरेंस-गोल्डी गैंग का है खास गुर्गा
बॉबी कबूतर को बिश्नोई गैंग का बेहद भरोसेमंद माना जाता है। मूसेवाला हत्याकांड के अलावा वह दिल्ली और पंजाब पुलिस को कई अन्य संगीन मामलों में भी तलाश था। उस पर हत्या की साजिश रचने और शूटरों को लॉजिस्टिक मदद मुहैया कराने के गंभीर आरोप हैं।
- बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या! ईरान ने इजराइल के प्रधानमंत्री को युद्ध में मारने का किया दावा, इजराइली सेना का भी आया बयान, जानें क्या अपडेट दिया
- मोतिहारी की इस सनकी प्रेमिका का वीडियो हुआ वायरल, शादी के लिए फिल्मी अंदाज में किया हंगामा
- कोल यार्ड के प्रदूषण से फसल बर्बादः आसपास के लोगों को दमा की शिकायत, पर्यावरण विभाग ने लगाया डेढ़ करोड़ का जुर्माना, तो संचालक पहुंचा कोर्ट
- रेखा गुप्ता सरकार SRDC का बदलेगी नामः ऐतिहासिक टाउन हॉल धरोहर स्मारक के रूप में होगा विकसित, पुरानी दिल्ली के विकास पर बड़ा फैसला
- गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी का वीडियो वायरल: शहडोल में प्रशासन के दावों पर उठे सवाल, राज्यसभा सांसद ने कहा- अमेरिका की दादागिरी का नतीजा
