गुरुग्राम। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी और वांछित गैंगस्टर बॉबी कबूतर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। बॉबी लंबे समय से फरार चल रहा था और ठिकाने बदल-बदल कर छिप रहा था।
दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि बॉबी कबूतर ने ही दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए जमीनी स्तर पर रेकी की थी। वह मूसेवाला की हत्या के इरादे से आए शूटर शाहरुख के सीधे संपर्क में था।
जांच के मुताबिक, बॉबी ने शाहरुख को मूसेवाला की मूवमेंट की पूरी जानकारी दी थी। हालांकि, उस वक्त सिद्धू के साथ AK-47 से लैस सुरक्षाकर्मियों को देखकर शाहरुख ने हत्या करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद बाद में दूसरी टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया.

लॉरेंस-गोल्डी गैंग का है खास गुर्गा
बॉबी कबूतर को बिश्नोई गैंग का बेहद भरोसेमंद माना जाता है। मूसेवाला हत्याकांड के अलावा वह दिल्ली और पंजाब पुलिस को कई अन्य संगीन मामलों में भी तलाश था। उस पर हत्या की साजिश रचने और शूटरों को लॉजिस्टिक मदद मुहैया कराने के गंभीर आरोप हैं।
- एक तरफ पीएम मोदी ने बाइकर्स से किया वर्चुअल संवाद, दूसरी तरफ सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों को दिए 212.57 करोड़
- सोन नदी से मिला मानव कंकाल, पहचान नामुमकिन, विशेष जांच के लिए पटना FSL भेजा गया
- कोडरमा DC उत्कर्ष गुप्ता के नाम से बनी फर्जी Facebook ID, लोगों को भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट,प्रशासन ने किया अलर्ट
- Jodhpur Mayor Election: 45-44 के फेर में महापौर की कुर्सी, 52 बनाम 48 का नया गणित
- मरीजों का इलाज करने वाली मशीनें खुद बीमार! शहडोल के दो अस्पतालों में एक्स-रे सेवाएं ठप, निजी सेंटरों में जेब ढीली करने को मजबूर मरीज

