सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सरई थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए टीम ने 3 पोकलेन मशीनों को जब्त किया है।
READ MORE: गांव में पानी-सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव: ग्रामीणों ने रोका विधायक का रास्ता, MLA बोले- तुम विरोध ही कर लो
जानकारी के मुताबिक, सरई इलाके में रेत खनन निर्धारित सीमा से बाहर किया जा रहा था, जो पूरी तरह अवैध था। इसको लेकर प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अवैध खनन में लगी तीन पोकलेन मशीनों को जब्त कर लिया।
READ MORE: पन्ना टाइगर रिजर्व में ‘टाइगर शो’: बाघिन P-142 के साथ नन्हे शावकों की मस्ती देख रोमांचित हुए पर्यटक
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सिंगरौली जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

