दिल्ली सरकार ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों पर कोई कार्रवाई न करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि, मामले में शीर्ष अदालत के फैसले का पालन किया जाएगा। सरकार का कहना है कि, गिरफ्तार किए गए साफ रिकॉर्ड वाले छात्रों की रिहाई जल्द की जाएगी। इसकी समीक्षा की जा रही है। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निर्देश दिया था कि दिल्ली के जंतर-मंतर और देश के विभिन्न राज्यों में हाल में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ कोई दंडात्मक कार्रवाई (कोएर्सिव एक्शन) न की जाए।

गैर आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को तुरंत रिहा करने का आदेश

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने विभिन्न राज्यों में पुलिस हिरासत में लिए गए नाबालिगों को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि यह राहत उन लोगों को नहीं मिलेगी जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस की कथित ज़्यादतियों के आरोप प्रथम दृष्टया निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हैं। अदालत ने संकेत दिया कि वह हिंसा की इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने पर विचार कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m