शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक बड़ी घटना ने यात्रियों में हड़कंप मचा दिया। भोपाल से जोधपुर जाने वाली भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन की जनरेटर कार (पावर कार) में अचानक तेज धुआं निकलने लगा और हल्की आग की लपटें भी दिखाई दीं। धुएं की वजह से पूरा प्लेटफॉर्म धुआं-धुआं हो गया, जिससे कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई।
READ MORE: आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी बनी काल: बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
घटना करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने के दौरान पावर ऑन किया गया। तभी जनरेटर कार में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसकी वजह से तार जलने लगे और तेज धुआं निकलने लगा। शुरुआती 20 मिनट तक इस धुएं को अनदेखा किया गया, जिसके बाद पूरा स्टेशन धुएं से भर गया।
READ MORE: विधायक प्रीतम लोधी का एक और वीडियो आयाः बोले- SDOP की बेचैनी कर दूंगा दूर, 10 हजार लोगों के साथ जाकर बंगले में गोबर भर दूंगा
देखते ही देखते स्थिति गंभीर होती दिखी, लेकिन रेलवे स्टाफ और इंजीनियरिंग टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अच्छी बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी यात्री या स्टाफ को चोट नहीं आई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट और तार जलने की बात सामने आई है। रेलवे की टीम फिलहाल पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

