शिवम मिश्रा, रायपुर। गांजा तस्करी के खिलाफ डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर DRI की टीम ने रायपुर सीमा क्षेत्र में घेराबंदी कर 700 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, DRI की टीम ने कार्रवाई के दौरान आंध्र प्रदेश पासिंग के दो ट्रकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों ट्रकों से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मामले में ट्रक ड्राइवर समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


बताया जा रहा है कि DRI को गांजा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मुखबिर के माध्यम से मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने रायपुर सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध ट्रकों को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान गांजे की बड़ी खेप बरामद होने के बाद दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया।
DRI की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसके अलावा तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। 35 करोड़ की खेप बरामद होने के बाद DRI की यह कार्रवाई गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



