लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष सूचना और गहन विश्लेषण के आधार पर बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचे एक भारतीय यात्री के ट्रॉली बैग से 13 पॉलीथिन पैकेट बरामद किए गए।

हरे रंग का संदिग्ध एनडीपीएस पदार्थ मिला

CCSI एयरपोर्ट, लखनऊ के अपर आयुक्त जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में पैकेटों से हरे रंग का संदिग्ध एनडीपीएस पदार्थ मिला, जिसे प्रारंभिक जांच में गांजा/हाइड्रोपोनिक मारिजुआना माना गया है। बरामद पदार्थ का कुल वजन 10.397 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹10.39 करोड़ बताई गई है।

READ MORE: ‘पहले माफिया विकास का पैसा खा जाते थे…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- अब वो मिट्टी में मिल गए

कस्टम अधिकारियों ने आरोपी यात्री को NDPS Act की धाराओं 8, 20 और 23 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बरामद पदार्थ को NDPS Act की धारा 43 के तहत जब्त किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।