इजरायली सेना IDF ने लेबनान में एक चलती कार पर बमबारी करके हिजबुल्लाह नेता अली दाऊद अमीच को खत्म कर दिया. इजरायल का आरोप है कि वह IDF सैनिकों के खिलाफ हमलों को आगे बढ़ाने में लगा हुआ था. वह अल-द्वेइर क्षेत्र में आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने की कोशिश भी कर रहा था. इजरायली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उसने 1 फरवरी को दक्षिणी लेबनान के अल-द्विर क्षेत्र में हिज्बुल्लाह के आतंकवादी अली दाऊद अमिच को मार गिराया। इजरायल के लिए अली दाऊद अमिच को रास्ते से हटाना एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। बताया गया है कि दाऊद हिज्बुल्लाह के इंजीनियरिंग विभाग में एक शाखा के प्रमुख के तौर पर काम कर रहा था।
इजरायली सेना के मुताबिक, यह आतंकी दक्षिणी लेबनान के अल-द्विर क्षेत्र में हिज्बुल्लाह के लिए सैन्य बुनियादी ढांचे को दोबारा खड़ा करने की कोशिश कर रहा था और इजरायली बलों के खिलाफ आतंकी साजिशों को बढ़ावा दे रहा था।
ईरान से बढ़े तनाव के बीच इजरायल ने एक बड़ी कार्रवाई की है. आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेज) ने इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर की है. आईडीएफ के अनुसार, यह आतंकी दक्षिणी लेबनान के अल-दुवैर क्षेत्र में हिज्बुल्लाह के लिए सैन्य ढांचे को फिर से बहाल करने की कोशिश कर रहा था. वह आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ आतंकी साजिशों को आगे बढ़ा रहा था.
इजरायली सुरक्षा बलों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘अली दाऊद अमिच को समाप्त कर दिया गया है. वह अल-द्वेइर क्षेत्र में आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने और IDF सैनिकों के खिलाफ हमलों को आगे बढ़ाने में लगा हुआ था. इस आतंकी की गतिविधियां इजरायल और लेबनान के बीच बनी समझ के उल्लंघन के समान थीं.’
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच 27 नवंबर 2024 से संघर्ष विराम लागू है. हालांकि, इसके बावजूद इजरायल हिज्बुल्लाह से खतरे का हवाला देते हुए लेबनान में कार्रवाई जारी रखे हुए है. इजरायली सेना ने लेबनानी सीमा के पास पांच प्रमुख स्थानों पर अपनी मौजूदगी बनाए रखी है. दोनों के बीच 7 अक्टूबर 2023 को हमास की कार्रवाई के बाद संघर्ष भड़का था.
इस ताजा हमले पर इजरायली सेना ने बयान जारी कर कहा कि मजरात अब्बूदिये क्षेत्र में की गई कार्रवाई में हिज्बुल्लाह के इंजीनियरिंग काम में इस्तेमाल हो रहे कई वाहनों को निशाना बनाया गया. सेना का आरोप है कि इन बुलडोजरों का उपयोग आतंकी ढांचे को फिर से तैयार करने में किया जा रहा था. लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, मरजेयौन जिले के राब थलातीन कस्बे में इजरायली बलों ने सुबह के समय घुसपैठ की और दो मकानों को विस्फोट से ध्वस्त कर दिया, जिससे आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हुए.
रविवार को दक्षिणी लेबनान में हुए इजरायल ने कार्रवाई की. इन हवाई हमलों में कई मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचने की खबर है. इजरायली और लेबनानी सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया गया कि कुछ खेतों पर कथित रूप से जहरीले पदार्थों का छिड़काव किया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


