मध्यप्रदेश में समर्थम मूल्य पर गेहूं की खरीदी आज से शुरू हो गई है। खरीदी शुरू होने पर कहीं जश्न का माहौल है तो कहीं किसानों ने चक्काजाम कर दिया है। इस बीच कांग्रेस ने भी सरकार पर सियासी हमला बोला है। वहीं कांग्रेस ने आज प्रदेशभर में कलेक्टर कार्यालय घेराव का आह्वान किया है।
उमेश यादव, सागर। सागर-बीना रोड स्थित कृषि उपज मंडी के बाहर आज सैकड़ों किसान गेहूं की तुलाई शुरू न होने से नाराज होकर सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना है कि आज से खरीदी शुरू होनी थी, लेकिन हम्मालों की हड़ताल के चलते मंडी में काम शुरू नहीं हो पाया, जिससे उनकी फसल खुले में पड़ी है और नुकसान का खतरा बढ़ गया है।
जीतू पटवारी ने कलेक्टर से की बात
इसी दौरान भोपाल से छतरपुर प्रवास पर जा रहे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को खुरई रोड पर किसानों ने रोक लिया। किसानों की समस्या सुनने के बाद पटवारी खुद उनके साथ मंडी पहुंचे और मौके पर हालात का जायजा लिया। मंडी पहुंचकर जीतू पटवारी ने किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने सागर कलेक्टर संदीप जीआर से फोन पर चर्चा की और तत्काल खरीदी केंद्र शुरू कराने के निर्देश दिए।
दिनदहाड़े इंश्योरेंस ऑफिस में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला: कार में की तोड़फोड़, वारदात CCTV में कैद
किसानों के साथ छलावा
गेहूं खरीदी पर कांग्रेस CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल ने कहा- सरकार ने खरीदी का जो टारगेट रखा उससे ज्यादा पंजीयन हुआ है। तय समय पर खरीदी होती तो किसानों को फायदा होता। किसानों के साथ छलावा किया है। ओलावृष्टि के कारण गेहूं खेत में ही पड़ा रह गया है।
किसानों को देने सरकार के पास पैसा नहीं
कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- कही नहीं हो रही किसानों से MSP पर गेहूं की खरीदी। सरकार सोची समझी साजिश कर रही है। किसानों को देने सरकार के पास पैसा नहीं है। सरकार कम कीमत पर व्यापारियों को फसल बिकवाना चाहती है।केवल 25 परसेंट फसल खरीद रही है, 75 परसेंट व्यापारी खरीदेंगे। किसान विरोधी सरकार पहले पानी, बिजली, खाद अब बारदाना के लिए तरसा रही है। उन्होंने दावा किया कि आज भी खरीदी नहीं हुई है।
मातृत्व अवकाश को लेकर हाईकोर्ट का अहम फैसलाः वेतन से नहीं कर सकते वंचित, कोर्ट ने कहा- याचिकाकर्ता

