समीर शेख, बड़वानी। इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार सुबह बड़वानी जिले के निवाली में एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) महेंद्र सिंह राठौर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक संबंधित सब इंजीनियर को भी आरोपी बनाया गया है। 

READ MORE: भोपाल में लगातार तीसरे दिन बम धमकी से मचा हड़कंप! JK हॉस्पिटल-यूनिवर्सिटी को उड़ाने की चेतावनी, ई-मेल में 1:30 बजे ब्लास्ट की वार्निंग 

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तमांग के अनुसार, शिक्षक जितेंद्र सोनी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। सोनी ने बताया कि उनके स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। शिक्षक ने आरोप लगाया कि बीआरसी और सब इंजीनियर ने उनसे कहा कि वे 15 हजार रुपये में काम पूरा कर लें। शेष 5 हजार रुपये में से 2-2 हजार रुपये उन्हें (बीआरसी और सब इंजीनियर) और 1 हजार रुपये बड़वानी में देने की मांग की गई थी। 

READ MORE: ‘KBC’ में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका! बाढ़ राहत घोटाले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार 

शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने एक योजना बनाई। शिक्षक जितेंद्र सोनी को बुधवार को राजपुर स्थित बीआरसी के घर के पास एक एटीएम पर 5 हजार रुपये देने भेजा गया। जैसे ही बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर ने रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल, लोकायुक्त द्वारा इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इधर दतिया में किसान से पटवारी ने ली रिश्वत  

रवि रायकवार, दतिया। इधर मध्य प्रदेश के दतिया से भी रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है, जहां किसान के जमीन संबंधी कार्य के लिए पटवारी ने रिश्वत ली है। कुलेथ हल्का के पटवारी जितेंद्र सोलंकी ने कडुआ ग्राम के किसान राजावत से रिश्वत ली है। पटवारी का रिश्वत के पैसे मांगे और रिश्वत लेते हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। बीते साल का कुलेथ ग्राम का यह वीडिय बताया जा रहा है, जो अब वायरल हुआ है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m