शब्बीर अहमद, भोपाल: राजधानी भोपाल में बम धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार तीसरे दिन JK अस्पताल और JK यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला है। धमकी देने वाले ने दावा किया है कि कॉलेज कैंपस, बाथरूम और प्रिंसिपल के कमरे में बम रखे गए हैं, जो दोपहर 1:30 बजे विस्फोट कर दिए जाएंगे।
READ MORE: भोपाल में एम्स-पीपुल्स के बाद अब नापतौल विभाग! साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी: 16 सिलेंडर रखने का दावा, ईमेल से मचा हड़कंप
सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। दोनों संस्थानों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और एहतियातन छात्रों-स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक का पता नहीं चला है।
पिछले दो दिनों का पैटर्न
- कल (17 मार्च) नापतोल विभाग को इसी तरह की बम धमकी मिली थी, जिसमें सायनाइड गैस वाले सिलेंडरों का जिक्र था।
- इससे पहले एम्स (AIIMS भोपाल) और पीपल्स यूनिवर्सिटी को भी बार-बार इसी तरह के ई-मेल आए थे।
READ MORE: ‘KBC’ में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका! बाढ़ राहत घोटाले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
पिछले एक महीने में भोपाल में यह पांचवीं बार है जब विभिन्न संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस और जांच एजेंसियों के अनुसार अब तक प्राप्त सभी धमकियां फर्जी साबित हुई हैं। कोई भी विस्फोटक या बम नहीं मिला, लेकिन हर बार सर्च ऑपरेशन, इमारतें खाली कराना और आम जनता में दहशत फैलती है।


