शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में एम्स और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को धमकी मिलने के बाद अब नापतौल विभाग को धमकी भरा खौफनाक ईमेल मिला है। धमकी देने वाले ने दावा किया है कि विभाग के कार्यालय में साइनाइड गैस से भरे 16 सिलेंडर या IED लगा दिए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे फटेंगे और पूरा विभाग उड़ा देंगे। हालांकि मौके पर जाँच के बाद ऐसी कोई भी संदिग्ध सामान और सिलेंडर नहीं मिला है।
READ MORE: MP में फिर खून से लाल हुई सड़क: रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, ड्राइवर सहित 3 मजदूरों की मौत
जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल विभाग के आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। मेल में स्पष्ट लिखा है – “नापतौल विभाग भोपाल में 16 साइनाइड गैस से भरे सिलेंडर रख दिए गए हैं। 1 बजे फटेंगे।” इससे विभाग के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
READ MORE: बिना नोटिस निगम की कार्रवाई या वसूली का खेल ? बेसमेंट सील करने से पहले एजेंट की डील, रिकॉर्डिंग से मचा हड़कंप
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। बम निरोधक दस्ता ने पूरे परिसर की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या सिलेंडर नहीं मिला है। पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में भोपाल के प्रमुख संस्थानों को लगातार ऐसी धमकियां मिल रही हैं। पहले एम्स भोपाल, फिर पीपुल्स यूनिवर्सिटी और अब नापतौल विभाग। प्रशासन ने सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।


