शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक बार फिर सड़क हादसे ने तीन परिवारों को सूना कर दिया। दमुआ थाना क्षेत्र के झिरीघाट के पास सोमवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के चालक सहित तीन मजदूर दबकर मारे गए।
READ MORE: दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार कार 3-4 बार पलटी, डैशकैम में कैद हुआ खौफनाक Video
पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली रामपुर रोड पर झिरीघाट के निकट जा रही थी, जब अचानक यह अनियंत्रित हो गई और पलट गई। रेत की भारी मात्रा के कारण तीनों लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही दमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। तीनों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
READ MORE: रिटायर्ड फौजी के खंडहरनुमा मकान में मिली युवती की सड़ी गली लाश: कागज की पर्ची पर लिखा था ‘काजल’ नाम, शव के पास मिले ‘ब्लैक पर्स’ से सुलझेगी पहेली ?
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि झिरीघाट जैसे खतरनाक मोड़ों पर ओवरलोडेड वाहनों का चलना आम है, जिससे बार-बार जानें जाती हैं। फिलहाल पुलिस हादसों के कारण की जांच में जुट गई है।

