मनेंद्र पटेल, दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग में डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दुर्ग के केला बाड़ी निवासी आलिया खान का है, जो नीट एग्जाम की तैयारी कर रही है और नॉर्मल बुखार होने पर जब उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तब डॉक्टर ने उन्हें लीवर और किडनी डैमेज होना बताकर परिजनों को मेकाहारा रेफर करने की सलाह दी, लेकिन बाद में परिजनों को निजी अस्पताल में इलाज करने के बाद पता चला कि डॉक्टर द्वारा बताई गई ऐसी कोई बीमारी आलिया को नहीं है। अब इस लापरवाही ने जिला अस्पताल के प्रति लोगों की विश्वनीयता ही खत्म कर दी है।

जिला अस्पताल में डॉक्टर की इस लापरवाही और गलत जानकारी देने के मामले में अब तक कोई जांच नहीं की गई। सिविल सर्जन आशीषन मिंज सिर्फ जांच के बाद कार्रवाई की बात करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक केलाबाड़ी निवासी मरीज आलिया खान नीट की तैयारी कर रही छात्रा है, जिसका परीक्षा आगामी दिनों में होने जा रहा है। इस छात्रा को तेज बुखार होने के कारण जिला अस्पताल दुर्ग लाया गया था, जहां दिनभर इलाज के बाद वहां उपस्थित डाॅक्टर चारु ने बताया कि उसका किडनी-लीवर डैमेज है, इसका इलाज यहां नहीं होगा, उन्हें मेकाहारा रायपुर ले जाएं।

narayana

निजी अस्पताल में जांच कराने पर निकला सामान्य बुखार

जब आलिया के मौसा वाजिद खान इस समस्या पर डॉक्टर से बातचीत करने पहुंचे तब उन्होंने कहा कि बच्ची को सिर्फ नॉर्मल फीवर है। उसे किडनी लिवर डैमेज के कोई लक्षण नहीं है। फिर आप कैसे कह रही हैं तब डॉक्टर ने उन्हें कहा कि डॉक्टर आप हैं या मैं” उन्हें मेकाहारा ले जाइए। इसके बाद इस डर से परेशान मरीज के परिजन उसे दूसरे निजी अस्पताल चंदूलाल चंद्राकर में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद पता चला कि आलिया खान को केवल सामान्य बुखार था। इलाज के दो दिन बाद वह पूर्ण रूप से ठीक होकर घर भी चली गई।

दो दिनी बाद भी सिविल सर्जन जांच की बात कह रहे

सिविल सर्जन को इस प्रकरण की जानकारी देते हुए परिजनों ने उनसे लिखित शिकायत की और इस तरह मरीजों को गलत जानकारी देकर रेफर करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। शिकायत के आधार पर दो दिन में जांच कर कार्रवाई करने की बात सिविल सर्जन ने कही थी, लेकिन सिविल सर्जन अब भी जांच की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ दिनों पहले ही सिकलसेल से पीड़ित एक युवती की डॉक्टरों की लापरवाही और खून की कमी की वजह से हो मौत गई थी। इसकी जांच भी अभी बाकी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m