एसआर रघुवंशी, गुना। मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिला गुना में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। गुना जिले के मोहनपुर खुर्द गांव में आदिवासियों के धर्मांतरण के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ‘चंगाई सभा’ के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में भोले-भाले आदिवासी लोगों को बहकाया जा रहा था।
बीमारी ठीक करने का दावा किया जा रहा था
मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पास्टर उत्तम बारेला और विकास बारेला सहित अन्य के खिलाफ म्याना थाने में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि बीमारी ठीक करने और नरक के भय का हवाला देकर लोगों पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जाता था। सभा में मांस और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था।
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस पार्षद राजू भदोरिया ने इसे फौजिया शेख अलीम का बताया षडयंत्र, किया पोस्ट
संगठित नेटवर्क और बाहरी कनेक्शन की आशंका
ग्रामीणों को यह भी कहा जाता था कि कागजों में जाति न बदलें ताकि सरकारी लाभ मिलते रहें। जांच में संगठित नेटवर्क और बाहरी कनेक्शन होने की आशंका जताई गई है। वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मामले में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अंधविश्वास और लालच फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
MP में फिर लव जिहादः अब्दुल ने आदित्य बन लड़की को फंसाया, होटल में रेप कर धर्म परिवर्तन का
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

