चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के 27 जिलों में नए जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने 14 अगस्त 2026 को जिला प्रभारियों की नियुक्ति से संबंधित सूची जारी की। नई जिम्मेदारियों के तहत पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों की संगठनात्मक कमान सौंपी है।

भाजपा की ओर से जारी सूची में पंचकूला से लेकर फरीदाबाद तक सभी प्रमुख जिलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इन प्रभारियों की जिम्मेदारी संबंधित जिलों में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और पार्टी गतिविधियों को गति देने की होगी।
किस जिले की जिम्मेदारी किसे मिली?
- पंचकूला: रवि बत्तान
- अंबाला: मदन चौहान
- यमुनानगर: धर्मवीर मिर्जापुर
- कुरुक्षेत्र: दीपक शर्मा
- कैथल: अमरपाल राणा
- करनाल: जवाहर यादव
- पानीपत: ललित बावा
- सोनीपत: राजिता एडवोकेट
- गोहाना: मीना चौहान
- जींद: अशोक गुर्जर
- रोहतक: विजयपाल एडवोकेट
- झज्जर: हरविंद कोहली
- डबवाली: रविंद्र बलियाला
- सिरसा: भारतभूषण जुईयाल
- हांसी: प्रतिमा सुमन
- हिसार: सुरेंद्र आर्य
- फतेहाबाद: सुरेंद्र पूनिया
- भिवानी: अरविंद यादव
- दादरी: शैलेंद्र पांडेय
- रेवाड़ी: मदन गोयल
- महेंद्रगढ़: वरुण श्योराण
- गुरुग्राम: संदीप जोशी
- गुरुग्राम महानगर: राजकुमार बोहरा
- नूंह: दीपक मंगला
- पलवल: नागेंद्र शर्मा
- फरीदाबाद महानगर: कमल यादव
- फरीदाबाद: ललिता शर्मा
संगठन को मजबूत करने पर फोकस
जिला प्रभारियों की नियुक्ति को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए प्रभारी अपने-अपने जिलों में पार्टी के कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी के साथ कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।
पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के हस्ताक्षर हैं। नई नियुक्तियों के बाद अब सभी जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


