विक्की आर्य, शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में शिकार करने वाले 4 बदमाशों के हथियार और बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से वन्य प्राणी के अवशेष भी बरामद किया है।
शादी से पहले दुल्हन के इकलौते भाई की मौत: कार्ड बांटने गया था, वापस नहीं लौटा…
दरअसल घटना ग्राम रतवा, ब्रुआखर के बीच बीती रात 4 बजे की है। थाने की टीम रात्रि गश्ती के दौरान ग्राम रतवा के जंगल से जा रही थी तभी अचानक वहां पर तीन चार लोग दिखाई संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो पता चला वे सब शिकारी थे।
उनके पास से वन्य प्राणी हिरण प्रजाति के भेड़की के शरीर के अवशेष पुलिस ने बरामद किया है। सभी लोगों को गिरफ्तार कर शमशाबाद थाने लेकर आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

