शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित मनुभान टेकरी पर महिला मित्र के साथ घूम रहे युवक से चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया आईफोन 15 प्रो, सोने के जेवर, नकदी, वारदात में प्रयुक्त चाकू और एक्टिवा जब्त कर ली है। इसके बाद थाने से बाजार के बीच आरोपियों का जुलूस निकालकर कड़ा संदेश दिया गया।
चाकू की नोक पर की थी लूट और हमला
बीते दिनों मनुभान टेकरी इलाके में फरियादी युवक अपनी महिला दोस्त के साथ घूम रहा था। इसी दौरान शातिर बदमाशों ने उन्हें घेरकर चाकू की नोक पर आईफोन 15 प्रो, सोने की चेन-पेंडल, कान के टॉप्स और नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला मित्र पर चाकू से हमला भी कर दिया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।
खस्ताहाल सड़कों के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शनः बैलगाड़ी पर यात्रा निकाल नगर निगम को दी चेतावनी
सीसीटीवी फुटेज से सुराग, 3 आरोपी गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोहेफिजा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किए। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान हुई और पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने वारदात स्वीकार कर ली। दोषियों केौसलों को पस्त करने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए कोहेफिजा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को थाने से बाजार के बीच पैदल घुमाते हुए जुलूस निकाला। पुलिस के इस सख्त एक्शन की इलाके में चर्चा बनी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



