कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। आदमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री Bhajan Lal और पूर्व उप-मुख्यमंत्री Chandermohan पर की गई कथित विवादित टिप्पणी को लेकर सियासी माहौल गर्मा गया है। भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के खिलाफ बिश्नोई समाज और पूर्व सांसद Kuldeep Bishnoi के समर्थकों ने आदमपुर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें 42 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर शामिल हैं।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सांसद ने राजनीतिक द्वेष के चलते जानबूझकर अपमानजनक बयानबाजी की, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।शिकायत के साथ ही सांसद को लीगल नोटिस भी भेजा गया है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
उल्लेखनीय है कि इस पूरे मामले को लेकर हाल ही में हिसार में बिश्नोई सभा की एक विशेष पंचायत आयोजित हुई थी, जिसमें समाज के लोगों ने रेखा शर्मा को अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम दिया था। तय समयसीमा समाप्त होने के बावजूद माफी न आने पर अब समाज ने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया है।बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ सकता है, क्योंकि बिश्नोई समाज अलग-अलग स्थानों पर भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज कराने की तैयारी में है।
गौरतलब है कि 24 अप्रैल को पंचकूला में नगर निगम चुनाव के दौरान एक सभा में रेखा शर्मा ने चौधरी भजनलाल और चंद्रमोहन पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद से ही यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।
- अभियुक्त की गैरमौजूदगी में दर्ज हुए गवाहों के बयान, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा की रद्द
- VVIP काफिले में तैनात पुलिसकर्मी 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये
- विधान परिषद फतह करने उतरी भाजपा, पटना में दिग्गजों का महामंथन, तैयार हुआ जीत का रोडमैप!
- Haryana Top News : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ₹15 हजार का ब्याजमुक्त अग्रिम, तीन रेडी मिक्स प्लांट सील, व्यापारी के घर पर हमला, IAS सुधीर राजपाल को विशेष छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- Bihar Top News 14 oct 2026: गांव नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन

