लुधियाना. लुधियाना के पास एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। जानकारी के अनुसार अमृतसर से नई दिल्ली जा रही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12498) के ब्रेक एक्सल में आग लग गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। यह घटना लुधियाना और खन्ना के बीच हुई। रेल कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन लुधियाना से खन्ना की ओर जा रही थी। खन्ना से लगभग 10 किलोमीटर पहले यात्रियों ने बोगी से धुआं निकलते देखा। धुआं देखकर यात्री घबरा गए और चिल्लाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन में मौजूद रेलवे स्टाफ ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को चावा के पास रोक दिया।
आग पर काबू पाया गया
रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाया और बोगी के नीचे ब्रेक एक्सल में लगी आग को बुझा दिया। इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। रेलवे स्टाफ की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

ट्रेन लगभग 45 मिनट रुकी रही
घटना के बाद ट्रेन में भगदड़ मच गई, जिसमें कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेन लगभग 45 मिनट तक रुकी रही। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन की जांच के बाद उसे आगे के लिए रवाना किया। आग लगने की सूचना मिलते ही यात्री घबरा गए। हालांकि, स्थिति को संभाल लिया गया और ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में इस तरह की घटनाएं कई बार सामने आई हैं। पिछले साल नवंबर में भी जलंधर से आ रही एक ट्रेन में आग लगने की घटना हुई थी।
- JPSC परीक्षा में धांधली: CID ने दाखिल की पहली चार्जशीट, सीट बेचने और अयोग्य अभ्यर्थियों को पास कराने का आरोप
- Delhi News Brief: Delhi-NCR में GRAP-1 लागू; कॉकरोच जलाने पर भड़की AAP; दिल्ली रेस कोर्स मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर
- पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी झड़प, पहले चाकू से हमला…फिर मारी गोली, युवक की मौत
- Morning News Brief: यौन अपराधी एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीर वायरल; जियो का IPO 3 गुना भरा; SBI के ग्राहकों का डेटा लीक
- CG Morning News : CM साय कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा… BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ अभियान आज से… पढ़ें और भी खबरें
