शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए यूरिया वितरण को लेकर अहम फैसला लिया है। अब किसानों को दो बार के बजाय एक ही बार में पूरा यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकार ने यह व्यवस्था ई-विकास पोर्टल के जरिए लागू की है, जिसमें किसानों को उनकी भूमि के आधार पर टोकन जारी किए जाएंगे। इसी टोकन के माध्यम से किसानों को खाद मिलेगा, जिससे पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।बताया जा रहा है कि प्रदेश में फिलहाल करीब 15 लाख टन खाद उपलब्ध है और खरीफ फसलों के लिए इसका वितरण शुरू कर दिया गया है। वहीं पूरे सीजन में लगभग 18 लाख टन यूरिया की जरूरत का अनुमान है।
गौरतलब है कि पहले अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध के चलते सरकार ने यूरिया को दो चरणों में देने का फैसला लिया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने पर यह फैसला बदल दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि उन्हें अब बार-बार खाद लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

