शब्बीर अहमद, भोपाल। कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारियों में बदलाव किया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त को हरियाणा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संजय दत्त लंबे समय से मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सह प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। संगठन को मजबूत करने और विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों के समन्वय में उनकी अहम भूमिका रही है। अब पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस के इस फैसले को संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी द्वारा कई राज्यों के प्रभारियों में किए गए इस बदलाव को आने वाले चुनावों की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

