लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने छह सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) का तबादला करते हुए नए पदस्थापन का आदेश जारी किया है। साथ ही समय पर योगदान नहीं देने पर निलंबन और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के आदेश पर जिले में छह सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) का तबादला किया गया है। आदेश के तहत सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया था और सभी ने अपने नए कार्यस्थल पर योगदान भी दे दिया है।

इन ASI का हुआ तबादला
अमरनाथ पाण्डेय : लोहरदगा थाना → केकरांग पिकेट
चन्द्रदीप महतो : लोहरदगा थाना → मुर्मू पिकेट
राजीव कुमार : केकरांग पिकेट → लोहरदगा थाना
दीपक कुमार गुप्ता : वारंट तामिला टीम → लोहरदगा थाना
दिनेश कुमार सिंह : पुलिस कार्यालय → वारंट तामिला टीम
क्रिस्टोफर तिर्की : मुर्मू पिकेट → लोहरदगा थाना

एसपी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित थाना के माध्यम से अपना योगदान प्रतिवेदन जमा करना अनिवार्य होगा। यदि तय समय के भीतर योगदान प्रतिवेदन प्राप्त नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इस आदेश की प्रति वरीय पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कार्यालय, संबंधित थाना प्रभारियों, वारंट तामिला टीम और लेखा शाखा को भी आवश्यक अनुपालन के लिए भेजी गई है।