हरियाणा के अंबाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां RTA विभाग की छापेमारी और चेकिंग की हर जानकारी पहले ही लीक कर दी जाती थी। इस पूरे नेटवर्क का खुलासा पुलिस जांच में हुआ है, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अंबाला। हरियाणा के अंबाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां RTA विभाग की छापेमारी और चेकिंग की हर जानकारी पहले ही लीक कर दी जाती थी। इस पूरे नेटवर्क का खुलासा पुलिस जांच में हुआ है, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सरकारी कार्रवाई होती थी प्रभावित
अंबाला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो सरकारी कार्रवाई को पहले से ही प्रभावित कर देता था। RTA विभाग की लोकेशन, छापेमारी की जानकारी और अधिकारियों की आवाजाही की जानकारी WhatsApp ग्रुप के जरिए साझा की जाती थी, ताकि अवैध और ओवरलोड वाहन आसानी से बच निकलें।

सूत्रों के अनुसार, “ON THE WAY” नाम का WhatsApp ग्रुप इस पूरे नेटवर्क का केंद्र था, जहां RTA की हर गतिविधि की जानकारी तुरंत शेयर की जाती थी। RTA अधिकारी सुशील कुमार की शिकायत के बाद लाल कुर्ती पुलिस चौकी ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरसलीन और खालिद अहमद के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि खालिद अहमद इस WhatsApp ग्रुप का एडमिन था।

प्राइवेट बस ऑपरेटरों और ओवरलोड वाहनों को करते थे अलर्ट
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह खासकर प्राइवेट बस ऑपरेटरों और ओवरलोड वाहनों को पहले से अलर्ट करता था, जिससे सरकारी चेकिंग अभियान लगातार प्रभावित हो रहा था।फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।