चंडीगढ़।साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जज को ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये की मांग करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में रोहतक निवासी एक वकील और उसका सहायक शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के पास कथित तौर पर एक आपत्तिजनक वीडियो था, जिसके जरिए वे जज पर दबाव बनाकर भारी रकम वसूलने की कोशिश कर रहे थे।

रोहतक से गिरफ्तार हुए आरोपी
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन चंडीगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रोहतक से गिरफ्तार किया। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस ब्लैकमेलिंग गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है, जिससे पूरी साजिश का खुलासा होने की संभावना है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m