गुरुग्राम। सेक्टर 93 चौकी इलाके में रविवार सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ऐलान मॉल के पास पटौदी रोड पर एक हुंडई औरा कार यू टर्न ले रही थी। उसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर कई बार पलटी खा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
काम की तलाश में आए थे युवक
पुलिस के अनुसार, मरने वाले युवकों की पहचान रोहतक के लाखन माजरा क्षेत्र के खरैटी गांव निवासी 24 वर्षीय राहुल गिल और सोनीपत के शेखपुरा निवासी 25 वर्षीय उमंग के रूप में हुई है। राहुल और उमंग अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ शनिवार को ही गुरुग्राम आए थे। वे सभी यहां मिलकर एक केंटीन खोलने की योजना बना रहे थे और काम की तलाश में थे। रविवार सुबह काम के सिलसिले में ही वे निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।
ट्रक चालक की तलाश जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक और उसके चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ट्रक का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

