रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका सामने आया है। किसान नेता राजू दांगी और होटल कारोबारी दीपक सचदेवा ने अपने करीब 500 समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। 

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। राजू दांगी और दीपक सचदेवा के भाजपा में शामिल होने को दतिया की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। 

माना जा रहा है कि इससे जिले के राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है। दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के भाजपा में आने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m