गुरदासपुर। पंजाब के सरहदी जिले गुरदासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोरांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव आदियां में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी कथित तौर पर आतंकी संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (TTH) ने ली है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात की है। रविवार सुबह जब ग्रामीण चौकी के पास पहुंचे, तो वहां जवानों के लहूलुहान शव देखकर उनके होश उड़ गए। मृतकों की पहचान ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आतंकी संगठन का पोस्टर
इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ की ‘अल-बुर्रक ब्रिगेड’ ने इस हमले का दावा किया है। पोस्टर में लिखा है कि
“22 फरवरी 2026 की सुबह दोरांगला पुलिस स्टेशन पर हमला कर गज़वा-ए-हिंद में एक और सफलता प्राप्त की गई। वर्दीधारी भारतीय अधिकारियों पर ऐसे हमले भविष्य में और तेज होंगे। सेना, पुलिस और BSF जवान इस्तीफा दे दें, वरना उन्हें घरों में निशाना बनाया जाएगा।”

पुलिस का पक्ष: जांच जारी, पुष्टि नहीं
हालांकि, पंजाब पुलिस ने फिलहाल इस आतंकी दावे की पुष्टि नहीं की है। गुरदासपुर के SSP आदित्य ने बताया कि वायरल हो रहे पोस्टर की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है कि इलाके में ऐसा कोई आतंकी संगठन सक्रिय है या नहीं। पुलिस मामले के हर पहलू (आतंकी एंगल और आपसी रंजिश) से जांच कर रही है।
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा

