सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के दौरान एक बिजली कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है, जब आंधी और बारिश के कारण बाधित बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए कर्मचारी फील्ड में काम कर रहे थे।
छुट्टी पर घर आए सिपाही पर बरसी लाठियां: पूर्व पार्षद और बेटे ने साथियों संग मिलकर पीटा,
जंपर सुधारने खंभे पर चढ़ा था
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरखड़ निवासी राजकुमार बैस ट्रांसफार्मर में जंपर सुधारने के लिए प्रेमकांता गैस गोदाम के पास लगे बिजली के खंभे पर चढ़े थे। बताया जा रहा है कि इससे पहले विभागीय कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर से डीजी की सप्लाई बंद कर दी गई थी। इसके बावजूद आशंका जताई जा रही है कि आरआर इंजीनियरिंग और कमिन्स द्वारा उपयोग किए जा रहे डीजी से रिटर्न लाइन में करंट आने के कारण राजकुमार को तेज झटका लगा।
जिला जेल में महिला बंदी ने दी जान: दहेज प्रताड़ना के मामले में थी बंद, बैरक में साड़ी का फंदा
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल
करंट लगते ही वह खंभे से नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल एनसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, मोरवा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

