तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें केरल से आए पर्यटकों से भरी एक वैन खाई में गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शुक्रवार को हुए इस हादसे में कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है।
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में केरल के पर्यटकों से भरी एक वैन खाई में गिर गई, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए है.
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के वेलपराई पहाड़ी इलाके में यह हादसा हुआ। केरल के मलप्पुरम जिले से 13 लोग एक टूरिस्ट वैन में सवार होकर घूमने आए थे और वापस लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, वैन वेलपराई-पोल्लाची हिल रोड के एक खतरनाक मोड़ पर अचानक नियंत्रण खो बैठी। तमिलनाडु के वालपराई में एक पर्यटक वैन के खाई में गिरने से 9 शिक्षकों की मौत हो गई.
केरल के एक स्कूल का शिक्षकों समेत अन्य कर्मचारियों का ग्रुप और उनके परिजन छुट्टियों में घूमने तमिलनाडु के इस इलाके में गए थे. उन्होंने पहले अथिरापल्ली वॉटरफॉल का दौरा किया और फिर वालपराई की ओर रवाना हुए थे. इसी दौरान उनका वैन हादसे का शिकार हो गई.
हादसे के बाद स्कूल में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. बताया गया कि कुल 16 लोग इस यात्रा पर गए थे. केरलम पुलिस ने कहा कि वह तमिलनाडु पुलिस के संपर्क में है. स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.
वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह त्रासदी बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज देने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसा 13वें हेयरपिन मोड़ पर हुआ, जहां वाहन चालक संतुलन नहीं बना सका। वैन सीधे खाई में जा गिरी। घायलों में चालक भी शामिल है, जिसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुछ यात्री मलप्पुरम के एक स्कूल से जुड़े शिक्षक थे, जो घूमने आए थे।
पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन का नियंत्रण कैसे बिगड़ा। हादसे के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खाई से शवों को बाहर निकाला गया और घायलों को पोल्लाची सरकारी अस्पताल भेजा गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

