पवन राय, मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जिले के मोतिनाला थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी में कुएं में डूबने से सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

ग्राम पंचायत मेंढ़ा के पोषक ग्राम जैतपुरी की घटना

दरअसल ग्राम पंचायत मेंढ़ा के पोषक ग्राम जैतपुरी में रविवार को तेज बारिश के दौरान घर के सामने स्थित कुआं पूरी तरह पानी से लबालब भर गया था। इसी दौरान दोनों मासूम खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंच गए और पानी में गिरने से डूब गए। काफी देर तक बच्चों का पता नहीं चलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद दोनों के शव कुएं से निकाले गए। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

कुएं में पानी लबालब भर गया था

ग्रामीणों ने घटना की सूचना मोतिनाला पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बारिश के कारण कुएं का पानी लबालब भर जाना बताया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के बीच खुले और असुरक्षित कुओं के पास बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह हादसा एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर रहा है।

श्यामलाल धुर्वे, एएसआई थाना मोतीनाला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m