अमृतसर. पंजाब पुलिस के विजिलेंस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 6 एसएसपी समेत कुल 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें एक आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। रुपिंदर सिंह को लुधियाना शहर का डीसीपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे लुधियाना में एसएसपी (EWO) के पद पर कार्यरत थे।
वहीं, गुरसेवक सिंह को फिरोजपुर में AIG (काउंटर इंटेलिजेंस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे अमृतसर रेंज में एसएसपी (विजिलेंस ब्यूरो) के रूप में तैनात थे।
इस संबंध में गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले पुलिस प्रशासन ने 9 जिलों के एसएसपी सहित 21 अधिकारियों का तबादला किया था।

तबादला किए गए एसएसपी में ये प्रमुख अधिकारी शामिल हैं:
- गुरसेवक सिंह – एसएसपी, विजिलेंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज
- जसकिरणजीत सिंह – एसएसपी, ईडब्ल्यूओ, विजिलेंस ब्यूरो, लुधियाना
- राजेश सिंह – एसएसपी, विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज
- रविंदर पाल सिंह – एसएसपी, विजिलेंस ब्यूरो, लुधियाना रेंज
- दलजीत सिंह – एसएसपी, विजिलेंस ब्यूरो, रूपनगर रेंज
- हरपाल सिंह – एसएसपी, विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा
- PK का शिक्षक संवाद, 7वां वेतनमान और रोजगार पर जोर, लोकसभा चुनाव से पहले समाधान का दावा
- Piramal Finance Share : 4.4% उछला शेयर, क्या अब 25% की कमाई का मौका? Nomura ने दिया बड़ा टारगेट
- Jharkhand News: दशहरा मनाकर लौट रही मां-बेटे को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत, तीन मासूम पूछते रहे- मां और भाई कहां गए?
- सोशल एक्टिविस्ट को विकासकार्यों में गड़बड़ी का वीडियो बनाने पर उप मुखिया ने धमकाया, दी दो दिन में गोली मारने की धमकी
- दिल्ली के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार! टेंडर निकलने से पहले ही कंपनी ने शुरू कर दिया काम; सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा से जवाब मांगा

