Lifestyle Desk : दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा है। घर की सजावट और पूजा की तैयारियों के बीच मेहमानों के स्वागत के लिए क्या बनाया जाए, यह सवाल भी अक्सर परेशान करता है। हर बार बाजार से नमकीन और मिठाइयां लाने के बजाय आप घर पर ही कुछ स्वादिष्ट और चटपटे वेज स्टार्टर तैयार कर सकती हैं। ये 5 आसान रेसिपी आपकी दिवाली पार्टी को खास बना देंगी।
पनीर टिक्का
पनीर टिक्का एक ऐसा स्टार्टर है, जिसे बच्चे हों या बड़े, सभीपसंद करते हैं।
सामग्री
200 ग्राम पनीर
1 कप दही
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
लाल मिर्च, हल्दी और गरम मसाला
शिमला मिर्च और प्याज
नमक और नींबू का रस
बनाने का तरीका-दही में सभी मसाले मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसमें पनीर, प्याजऔर शिमला मिर्च डालकर 20 मिनट मैरीनेट करें। अब इन्हें सीखमें लगाकर तवे या ओवन में सुनहरा होने तक सेंक लें। हरी चटनीके साथ गर्मागर्म परोसें।
वेज स्प्रिंग रोल
अगर आप कुछ क्रिस्पी और चटपटा बनाना चाहती हैं, तो वेजस्प्रिंग रोल बेहतरीन विकल्प हैं।
सामग्री
स्प्रिंग रोल शीट
बारीक कटी पत्ता गोभी
गाजर और शिमला मिर्च
सोया सॉस
काली मिर्च और नमक
मैदा और पानी का घोल
बनाने का तरीका-सबसे पहले कड़ाही में सब्जियों को हल्का भून लें। इसमें सोयासॉस, नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब इस मिश्रण को स्प्रिंगरोल शीट में भरकर किनारों को मैदे के घोल से बंद करें। गर्म तेलमें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

आलू चीज बॉल्स
बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आलू चीज बॉल्स का स्वादपसंद आएगा। इन्हें बनाना भी काफी आसान है।
सामग्री
3 उबले हुए आलू
आधा कप कद्दूकस किया हुआ चीज
ब्रेड क्रम्ब्स
हरी मिर्च और धनिया
चिली फ्लेक्स और नमक
कॉर्नफ्लोर
बनाने का तरीका-उबले आलू को मैश करके उसमें चीज, हरी मिर्च, धनिया औरमसाले मिलाएं। छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर कॉर्नफ्लोर और ब्रेडक्रम्ब्स से कोट करें। अब इन्हें गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें।टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
दही के कबाब
दिवाली पार्टी में कुछ अलग और रेस्टोरेंट जैसा स्वाद परोसनाचाहती हैं, तो दही के कबाब जरूर बनाएं।
सामग्री
1 कप गाढ़ा लटका हुआ दही
2 चम्मच बेसन
बारीक कटा प्याज
हरी मिर्च और धनिया
नमक और काली मिर्च
थोड़ा ब्रेड क्रम्ब्स
बनाने का तरीका-लटके हुए दही में बेसन, प्याज, हरी मिर्च और मसाले मिलाएं।मिश्रण को थोड़ा सख्त बनाने के लिए ब्रेड क्रम्ब्स डालें। अब छोटेकबाब बनाकर हल्के तेल में दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकलें।

क्रिस्पी कॉर्न चाट
अगर आप कम समय में कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तोक्रिस्पी कॉर्न चाट एक अच्छा विकल्प है। इसका खट्टा-मीठा औरचटपटा स्वाद मेहमानों को खूब पसंद आएगा।
सामग्री
1 कप स्वीट कॉर्न
2 चम्मच कॉर्नफ्लोर
बारीक कटा प्याज और टमाटर
हरा धनिया
चाट मसाला और लाल मिर्च
नींबू का रस
बनाने का तरीका-कॉर्न को उबालकर अच्छी तरह पानी निकाल लें। इसमेंकॉर्नफ्लोर मिलाकर हल्का कुरकुरा होने तक तलें। अब इसमेंप्याज, टमाटर, चाट मसाला, लाल मिर्च और नींबू का रसमिलाएं। ऊपर से हरा धनिया डालकर तुरंत परोसें।
दिवाली पार्टी के लिए कुछ खास टिप्स
1-स्टार्टर की तैयारी पहले से कर लें, ताकि मेहमानों के आनेपर ज्यादा भागदौड़ न हो। 2-पनीर टिक्का और स्प्रिंग रोल की स्टफिंग पहले से तैयाररख सकती हैं। 3-स्टार्टर के साथ हरी चटनी, इमली की चटनी और टोमैटोसॉस जरूर रखें। 4-खाने को आकर्षक बनाने के लिए रंगीन प्लेट और छोटीसर्विंग बाउल का इस्तेमाल करें। तो इस दिवाली बाजार के स्नैक्स पर निर्भर रहने के बजाय घरपर ही ये स्वादिष्ट वेज स्टार्टर बनाएं और अपने मेहमानों कास्वागत करें। त्योहार की खुशियों के साथ इन पकवानों का स्वादआपकी पार्टी को और भी यादगार बना देगा।

