मैंगो का मौसम आ गया है और आम के दीवानों के लिए इससे बढ़िया कुछ नहीं होता. आम को ऐसे ही काटो और खाओ इसमें तो मजा है ही लेकिन इस मौसम में आम से कई तरह के स्वादिष्ट डेजर्ट भी बनते हैं और इसी में एक है मैंगो मस्तानी. यह एक बेहद स्वादिष्ट, क्रीमी और रिच ड्रिंक-डेज़र्ट है, जो खासतौर पर गर्मियों में बहुत पसंद की जाती है. इसका स्वाद जितना लाजवाब होता है, इसे बनाना उतना ही आसान है. चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

सामग्री
पके हुए आम – 2 (कटे हुए)
ठंडा दूध – 1 कप
चीनी – 2-3 टेबलस्पून
वनीला या मैंगो आइसक्रीम – 2 स्कूप
बर्फ के टुकड़े – 4-5
ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता) – बारीक कटे हुए
टूटी-फ्रूटी या चेरी – सजाने के लिए
विधि
- सबसे पहले आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. मिक्सर में आम के टुकड़े, दूध, चीनी और बर्फ डालकर स्मूद शेक तैयार कर लें.
- तैयार मैंगो शेक को सर्विंग ग्लास में डालें. ऊपर से एक या दो स्कूप आइसक्रीम डालें.
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, चेरी या टूटी-फ्रूटी से सजाएं. मैंगो मस्तानी को तुरंत ठंडा-ठंडा सर्व करें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा आम का पल्प और डाल सकते हैं, इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

