Lifestyle Desk- गर्मी के मौसम में हम सभी को आइसक्रीम बेहद पसंद आती है. पर रोज़ तो बाहर की आइसक्रीम खाई नहीं जा सकती. इसलिए आप गर्मियों में घर पर ही अलग- अलग फ्लेवर की आइसक्रीम बना सकते हैं. गर्मी में ठंडक और मिठास का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है रोज गुलकंद आइसक्रीम. इसकी खुशबू, क्रीमी टेक्सचर और गुलकंद का शाही स्वाद इसे खास बना देता है. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बहुत कम सामग्री और आसान स्टेप्स में तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

सामग्री

फुल क्रीम दूध-2 कप
फ्रेश क्रीम-1 कप
गुलकंद-4 बड़े चम्मच
रोज सिरप-2 बड़े चम्मच
कंडेंस्ड मिल्क-1/2 कप
पिस्ता और बादाम-10 कटे हुए
कुछ सूखी गुलाब की पंखुड़ियां (गार्निश के लिए)

विधि

  1. एक पैन में फुल क्रीम दूध डालकर धीमी आंच पर थोड़ा गाढ़ा होने तक उबालें. फिर इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.
  2. ठंडे दूध में फ्रेश क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि मिश्रण स्मूद हो जाए.
  3. अब इसमें गुलकंद और रोज सिरप मिलाएं. इससे आइसक्रीम में गुलाब की शानदार खुशबू और फ्लेवर आएगा.
  4. कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर हल्के हाथ से मिक्स करे. मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में भरें और 7-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. बीच में 1-2 बार निकालकर चलाने से आइसक्रीम ज्यादा क्रीमी बनेगी.
  5. जब आइसक्रीम सेट हो जाए, तो इसे स्कूप करके ऊपर से सूखी गुलाब की पंखुड़ियां और थोड़ा गुलकंद डालकर सर्व करें.

टिप्स

  1. ज्यादा रिच स्वाद के लिए थोड़ा खोया भी मिला सकते हैं.
  2. अगर हल्की मिठास पसंद है, तो कंडेंस्ड मिल्क की मात्रा कम करें.
  3. बच्चों के लिए इसमें टूटी-फ्रूटी भी डाल सकते हैं.