Lifestyle Desk – अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी हो, तो रागी ढोकला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। रागी को पोषक तत्वों से भरपूर अनाज माना जाता है और यह कैल्शियम व प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। खास बात यह है कि रागी से बने ढोकले को घर पर बेहद आसानी से सॉफ्ट, स्पॉन्जी और जालीदार बनाया जा सकता है। सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की हल्की भूख तक, यह डिश स्वाद और सेहत का बढ़िया कॉम्बिनेशन साबित हो सकती है। आइए जानते हैं घर पर रागी ढोकला बनाने की आसान और झटपट विधि।

सामग्री
रागी का आटा-1 कप
सूजी-½ कप
दही-½ कप
पानी-½–¾ कप
अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट-1 छोटा चम्मच
हल्दी-½ छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
ईनो/फ्रूट सॉल्ट-1 छोटा चम्मच
नींबू का रस-1 छोटा चम्मच
तड़के के लिए
तेल-1 बड़ा चम्मच
राई-½ छोटा चम्मच
तिल-1 छोटा चम्मच
करी पत्ते-8–10
हरी मिर्च-2 लंबाई में कटी हुई
विधि
1-एक बर्तन में रागी का आटा, सूजी, दही, नमक, हल्दी और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालें।थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा लेकिन आसानी से बहने वाला घोल तैयार करें। इसे 15–20 मिनट ढककर रखें।
2-स्टीमर में पानी गर्म होने रखें और ढोकला प्लेट को हल्का तेल लगाकर चिकना कर लें।
3-अब बैटर में नींबू का रस और ईनो डालकर हल्के हाथ से एक ही दिशा में मिलाएं। बैटर फूलने लगेगा।तुरंत बैटर को प्लेट में डालें और 15–20 मिनट मध्यम आंच पर स्टीम करें।
4-चाकू या टूथपिक डालकर देखें—साफ निकल आए तो ढोकला तैयार है।तड़के के लिए तेल गर्म करके राई, तिल, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। यह तड़का ढोकले के ऊपर डालें।ढोकले को टुकड़ों में काटकर हरी चटनी या दही के साथ परोसें।



