Lifestyle Desh – भीषण गर्मी में अगर कुछ ठंडा और स्वादिष्ट मिल जाए, तो मज़ा दोगुना हो जाता है. ऐसे में बाजार में इन दिनों पान आइसक्रीम लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. पान के अनोखे स्वाद और आइसक्रीम की ठंडक का यह खास कॉम्बिनेशन हर किसी को खूब पसंद आ रहा है. आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं स्वाद से भरपूर पान आइसक्रीम बना सकते हैं.

सामग्री
पान के पत्ते-6–8
फुल फैट दूध-2 कप
फ्रेश क्रीम-1 कप
कंडेंस्ड मिल्क-½ कप
चीनी-3–4 बड़े चम्मच
सौंफ-1 छोटा चम्मच
गुलकंद-2 बड़े चम्मच
टूटी फ्रूटी -1 बड़ा चम्मच
इलायची-4–5
थोड़ा सा हरा फूड कलर
कटे हुए ड्राय फ्रूट्स
विधि
- सबसे पहले पान के पत्तों की डंडी हटाकर धो लें. मिक्सर में पान, गुलकंद, सौंफ, इलायची और थोड़ा दूध डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.
- एक बड़े बाउल में दूध, क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क और चीनी मिलाएँ. अब इसमें पान वाला पेस्ट डालें और अच्छे से फेंट लें.
- चाहें तो टूटी-फ्रूटी और ड्राय फ्रूट्स मिलाएँ. मिश्रण को एयरटाइट डिब्बे में भरकर 7–8 घंटे फ्रीजर में रखें. बीच में 1–2 बार निकालकर चलाने से आइसक्रीम ज्यादा क्रीमी बनेगी.
- ऊपर से गुलकंद, चेरी या कटे पिस्ता डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें.

