Lifestyle Desk – सुबह या शाम की चाय के साथ पकौड़े खाने का अपना अलग ही मजा है, खासकर बारिश के मौसम में. लेकिन अगर आप रोजाना के साधारण ब्रेड पकौड़ों खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो पनीर ब्रेड पकौड़ा एक शानदार विकल्प हो सकता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम आलू-पनीर की भरावन वाला यह स्नैक बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

सामग्री
ब्रेड स्लाइस-4
पनीर- 100 ग्राम (मोटी स्लाइस में कटा हुआ)
आलू-2 उबले
हरी मिर्च -1बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
धनिया पाउडर-1/2 चम्मच
गरम मसाला-1/4 चम्मच
चाट मसाला-1/2 चम्मच
नमक -स्वादानुसार
हरा धनिया-2 बड़े चम्मच
बेसन-1 कप
चावल का आटा -2 बड़े चम्मच )कुरकुरापन के लिए)
हल्दी-1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
बेकिंग सोडा-चुटकीभर
पानी -जरूरत अनुसार
तलने के लिए
तेल
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- एक ब्रेड स्लाइस पर आलू की तैयार स्टफिंग की परत फैलाएं. इसके ऊपर पनीर की स्लाइस रखें और फिर दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक दें. हल्के हाथ से दबाकर सैंडविच तैयार कर लें. चाहें तो इसे तिकोने आकार में काट सकते हैं.
- एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं. धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा.
- कड़ाही में तेल गर्म करें. तैयार ब्रेड सैंडविच को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोएं और गर्म तेल में डाल दें. मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
- तले हुए पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. इन्हें हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें.
स्वाद बढ़ाने के टिप्स
- पनीर को हल्का चाट मसाला लगाकर इस्तेमाल करें.
- घोल में थोड़ा अजवाइन मिलाने से स्वाद और पाचन दोनों बेहतर होते हैं.
- अधिक कुरकुरापन के लिए बेसन में थोड़ा सूजी या कॉर्नफ्लोर भी मिला सकते हैं.
- पकौड़ों को हमेशा मध्यम आंच पर तलें, इससे वे अंदर तक अच्छी तरह पकते हैं.
- चाय के साथ गरमा-गरम पनीर ब्रेड पकौड़ा न सिर्फ आपके नाश्ते को खास बनाएगा, बल्कि मेहमानों के सामने भी आपकी तारीफ जरूर करवाएगा.

