12 years of Make in India: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ के 12 साल पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी ने 25 सितंबर 2014 को इसकी शुरुआत भारत में उत्पादन, निवेश और निर्यात बढ़ाने के उद्देश्य से किया था। इस प्रोजेक्ट का पहल का मकसद भारत को मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का बड़ा सेंटर बनाना था। 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी नेभारत की 5500% ग्रोथ की कहानी बताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर 4 फोटोज और वीडियो शेयर कर पिछले 12 साल में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हुए बदलाव को बताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा-‘मेक इन इंडिया’ के 12 साल के सफर में देश में ज्यादा उत्पादन, ज्यादा निवेश और ज्यादा निर्यात देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि इसका असर अलग-अलग क्षेत्रों में साफ दिखाई देता है। प्रधानमंत्री ने लिखा भारत में ज्यादा चीजें बन रही हैं, देश में ज्यादा निवेश हो रहा है और भारत से ज्यादा निर्यात हो रहा है।
वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 2014 में करीब 690 करोड़ रुपये था। यह बढ़कर अब 38,400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। यानी इस अवधि में रक्षा सामान के निर्यात में 5,500 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की Production Linked Incentive (PLI) योजना को घरेलू उत्पादन बढ़ाने की प्रमुख योजनाओं में शामिल किया गया है। शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक PLI योजनाओं के तहत 15.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निर्यात हुआ है। इन योजनाओं के तहत कुल 23.8 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन और बिक्री दर्ज की गई है। मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सरकार के अनुसार भारत में इस्तेमाल होने वाले करीब 99.2 फीसदी मोबाइल फोन अब देश में ही बनाए जाते हैं।
मेक इन इंडिया 2.0 में 27 सेक्टर पर फोकस
सरकार के मुताबिक ‘मेक इन इंडिया 2.0’ के तहत अब 27 सेक्टर पर ध्यान दिया जा रहा है। इनमें 15 मैन्युफैक्चरिंग और 12 सर्विस सेक्टर शामिल हैं। निवेश को आसान बनाने के लिए नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम , PM गतिशक्ति और इंडिया इंडस्ट्रियल लैंड बैंक जैसी पहल भी की गई है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


