Lifestyle Desk – गर्मी में आम के मौसम की बहार लग जाती है. ये फलों का राजा सबका फेवरेट होता है और इससे कई तरह की स्वादिष्ट डेजर्ट भी बनता है. अब तक हम आम से रबड़ी, आम पापड़, फ़ालूदा और दूसरी स्वीट डिश देख चुके हैं, और आज हम आपको मैंगो-कोकोनट लड्डू की एक आसान, झटपट बनने वाली और बेहद स्वादिष्ट मिठाई की रेसिपी बतायेंगे. खासकर जब ताजा आम का सीजन हो. सिर्फ 3 मुख्य चीज़ों से ये लड्डू तैयार हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं रेसिपी.

सामग्री
पके हुए आम का गूदा – 1 कप
सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 1 कप
कंडेंस्ड मिल्क – ½ कप
इलायची पाउडर – ¼ छोटा चम्मच, गार्निश के लिए)
विधि
- पके हुए आम का गूदा निकालकर मिक्सर में स्मूद प्यूरी बना लें. एक पैन में आम की प्यूरी डालें और मध्यम आंच पर 4–5 मिनट तक पकाएं, ताकि हल्का गाढ़ा हो जाए.
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे धीमी आंच पर तब तक चलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगे.
- चाहें तो इसमें इलायची पाउडर डालकर खुशबू बढ़ा सकते हैं. गैस बंद करें, मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. हाथों में थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
- तैयार लड्डुओं को सूखे नारियल में रोल करें. इन लड्डुओं को 1–2 घंटे फ्रिज में रख दें, इससे ये और भी सेट और स्वादिष्ट हो जाएंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

