Lifestyle Desk- गर्मियों में अगर आप आम से कुछ हटकर और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो मैंगो फ्राइड राइस एक परफेक्ट फ्यूजन डिश है. अक्सर हम आम का इस्तेमाल शेक, आमरस या लस्सी बनाने में करते हैं, लेकिन इस से बनने वाली ये रेसिपी बहुत ही शानदार और स्वादिष्ट होती है. इसमें पके आम की मिठास, सब्जियों की क्रंच और मसालों का हल्का तीखापन मिलकर शानदार स्वाद देते हैं. तो चलिए जानते हैं मैंगो फ्राइड राइस की रेसिपी.

सामग्री
पके हुए ठंडे चावल-2 कप
मीठा आम -1 पका हुआ (क्यूब्स में कटा हुआ)
छोटा प्याज -1 पका हुआ (बारीक कटा)
शिमला मिर्च -1/2 (पतली कटी)
कप गाजर -1/4 (बारीक कटी)
हरी मिर्च-2
अदरक-लहसुन पेस्ट-1 छोटा चम्मच
तेल-2 बड़े चम्मच
सोया सॉस-1 छोटा चम्मच
चिली सॉस-1 छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर
हरा धनिया और स्प्रिंग अनियन गार्निश के लिए
चाहें तो भुनी मूंगफली या काजू
विधि
- सबसे पहले कड़ाही या वॉक में तेल गर्म करें. इसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भून लें.
- अब प्याज डालें और हल्का ट्रांसपेरेंट होने तक पकाएं. इसके बाद गाजर और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 2–3 मिनट चलाएं ताकि सब्जियां हल्की क्रंची रहें.
- अब सोया सॉस, चिली सॉस, नमक और काली मिर्च डालें. पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- गैस धीमी करें और आखिर में आम के टुकड़े डालें. ज्यादा चलाएं नहीं, वरना आम मैश हो सकता है. ऊपर से स्प्रिंग अनियन, हरा धनिया और काजू डालकर गर्मागर्म सर्व करें.
- हल्का खट्टा-मीठा स्वाद चाहिए तो थोड़ा नींबू रस डालें.
थाई फ्लेवर के लिए थोड़ा टोस्टेड तिल और चिली फ्लेक्स डाल सकते हैं. बचे हुए चावल इस्तेमाल करेंगे तो फ्राइड राइस ज्यादा अच्छे बनेंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

