हिट एंड रन केस में मलयालम फिल्म अभिनेता मणियनपिल्ला राजू को अरेस्ट कर लिया गया है। गुरुवार रात को राजधानी तिरुवनंतपुरम के वझुदकॉड में त्रिवेंद्रम क्लब के पास हिट एंड रन मामले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद एक्टर राजू काफी डर गए थे, इसलिए उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी।

कैसे हुई घटना ?

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना 5 फरवरी को रात करीब 9.30 बजे हुई, जब एक्टर की कार ने रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुपहिया वाहन में सवार 20 वर्षीय सूरज और 20 वर्षीय निवेदित कृष्णा गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।

एक्टर राजू ने डर के मारे नहीं रोकी कार

पुलिस ने बताया कि अभिनेता राजू ने बाद में म्यूज़ियम पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। राजू ने इस बात की पुष्टि की कि वो ही ड्राइव कर रहे थे और दावा किया कि मोटरसाइकिल उसकी कार से टकराई थी। उन्होंने कहा कि यह CCTV फुटेज में भी दिख रहा है, राजू ने कहा कि डर के मारे उन्होंने कार नहीं रोकी और कहा कि वो कैंसर मरीज हैं।

गिरफ्तारी के बाद एक्टर का किया गया मेडिकल

एक्टर राजू ने कहा कि उन्होंने तुरन्त फोन पर पुलिस से सम्पर्क किया था और सुबह स्टेशन आने की बात कही थी। म्यूजियम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल एक्टर का मेडिकल चेकअप चल रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m