मोहालीः पंजाब पुलिस ने विदेश में छिपे अपराधियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। इन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते मलेशिया से देविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को डिपोर्ट करवाया गया है। पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्स्ट्राडिशन सेल (OFTEC) ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से ये कार्रवाई की। यह तीनों आरोपी पंजाब में कई आपराधिक मामलों में वांछित थे।
आपको बता दें कि यह ये कार्रवाई विदेशों में छिपकर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। इस बारे में डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ट्रांसनेशनल संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार मलेशिया से डिपोर्ट किए तीन आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस बहिबल, अजॉय सिंह और पवनदीप सिंह के रूप में हुई है।
यह है मामले पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों में कई अपराधिक प्रकरण दें किए जा चुके हैं। इसमें खिलाफ हत्या, रंगदारी, विस्फोटक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपियों पर पंजाब के लुधियाना में हैंड ग्रेनेड धमाका करने की साजिश में शामिल होने का भी आरोप है। इस मामले के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने की बात सामने आई है। अब पुलिस गिरफ्तारी के बाद इन सभी विषयों पर पूछताछ करने वाली है।
मलेशिया से डिपोर्ट किए जाने के बाद तीनों आरोपियों को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस अब उन्हें पंजाब लाकर आगे की जांच शुरू करेगी।
- Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड, ट्रैप शूटिंग में चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
- CG Transfer Breaking : बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखें जंबो लिस्ट…
- लखनऊ में मामूली विवाद के बाद चारपाई पर चढ़ा दी लोडर, बुजुर्ग की मौत; 6 घायल
- IGNCA में सच्चिदानंद जोशी की नियुक्ति पर सुधाकर सिंह ने उठाए सवाल, PM मोदी पत्र लिख जांच की मांग
- दर्दनाक हादसा: खदान में दम घुटने से मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल


