Mallikarjun Kharge Controversial Statement On Gujarati People: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान ने देश की राजनीति में उबाल ला दिया है। बयान को लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पर निशाना साधा है। दरअसल केरल में चुनावी सभा के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गुजरात के लोग अनपढ़ हैं। केरल के लोग अधिक समझदार और शिक्षित हैं। बीजेपी ने इस बयान को कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा बताया है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की विभाजन नीति करार देते हुए 6 करोड़ गुजरातियों का अपमान करार दिया है।

बीजेपी ने इसे गुजरात और उत्तर भारत के लोगों का अपमान कहा और कांग्रेस पर विधानसभा चुनावों से पहले ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति करने का आरोप लगाया> बीजेपी ने कहा कि जनता चुनावों में इसका जवाब देगी।

 दरअसल, खरगे ने बीजेपी पर निशाना साधते यह कह दिया था कि गुजरात के लोग अनपढ़ हैं। वे इसीलिए बीजेपी को बार बार जिताते हैं। पांच राज्यों के चुनाव के साथ जब गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं तब यह बयान कांग्रेस के लिए मुसीबत बनता हुआ दिख रहा है। दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया तो वहीं दूसरी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लेकर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने विरोध दर्ज किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और बीजेपी के प्रदेश प्रमुख जगदीश विश्वकर्मा ने खरगे के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस से माफी की मांग की है।

फूट डालो और राज करो की राजनीति कर रही कांग्रेस’

खरगे के बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात और उत्तर भारत के लोगों का अपमान किया है और चुनाव से पहले फूट डालो और राज करो की राजनीति कर रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने खरगे पर पलटवार करते हुए उनसे पूछा कि महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नेताओं की “बुद्धिमत्ता” के बारे में उनका क्या विचार है, ये सभी नेता गुजरात, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों से थे। त्रिवेदी ने कांग्रेस पर 9 अप्रैल को होने वाले केरल चुनावों से पहले फूट डालो और राज करो की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य की जनता चुनावों में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

कांग्रेस और कम्युनिस्ट दलों के नेता खतरनाक

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी के राज्यसभा सांसद त्रिवेदी ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी के बारे में सवाल नहीं करना चाहूंगा क्योंकि पूरा देश उन्हें जानता है। उन्होंने कहा कि केरल के लोग वाकई बुद्धिमान और शिक्षित हैं, लेकिन न तो कांग्रेस और न ही वामपंथी दलों ने कभी उनके साथ न्याय किया। उन्होंने कहा ‘यह सच है कि केरल के लोग बहुत बुद्धिमान और शिक्षित हैं. उनकी इसी बुद्धिमत्ता के कारण बीजेपी ने 45 सालों के वामपंथी शासन के बाद तिरुवनंतपुरम में नगर निगम चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि केरल के लोग बहुत बुद्धिमान हैं इसलिए ‘लव जिहाद’ की घटना सबसे पहले केरल में ही सामने आई’। उन्होंने कहा कि केरल के लोग समझदार हैं, लेकिन कांग्रेस और कम्युनिस्ट दलों के नेता बेहद खतरनाक हैं।

सीएम ने महात्मा गांधी के अपमान से जोड़ा

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा गुजरात के लोगों के संदर्भ में दिए गए बयान अत्यंत आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस प्रकार की टिप्पणी न केवल 6 करोड़ गुजरातवासियों का अपमान है, बल्कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की पावन धरती की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है। गुजरात ने हमेशा राष्ट्र निर्माण, विकास और एकता में अग्रणी भूमिका निभाई है और आगे भी करता रहेगा। ऐसे बयान कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाते हैं। पटेल ने लिखा है कि यह टिप्पणी स्पष्ट करती है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की विकास की राजनीति और उसे मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से कांग्रेस कितना असहज और असुरक्षित महसूस कर रही है।

‘कांग्रेस को वोट नहीं देते इसलिए गाली दी’

इधर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने कहा कि खरगे ने गुजरात और उत्तर भारत के लोगों के खिलाफ चौंकाने वाली टिप्पणियां की हैं। सोशल मीडिया पर क वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर गुजरात और उत्तर भारत के लोगों के खिलाफ चौंकाने वाली टिप्पणी की है। यह कांग्रेस की फूट डालो और राज करो की नीति को दर्शाता है। उन्होंने गुजरात और उत्तर प्रदेश के लोगों को सिर्फ इसलिए गाली दी और अनपढ़ कहा क्योंकि वे कांग्रेस को वोट नहीं देते। जब कांग्रेस चुनाव हारती है, तो वह लोगों को गाली देती है’।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘चौंकाने वाला: कांग्रेस ने गुजरात और उत्तर भारत का अपमान किया। पूनवाला ने पूछा कि क्या गुजरात में कांग्रेस के नेता और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आरजेडी के तेजस्वी यादव जैसे विपक्षी नेता ऐसी टिप्पणियों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा ‘क्या गुजरात कांग्रेस इससे सहमत है? क्या अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव इससे सहमत हैं? यह पहली बार नहीं है। डी.के. सुरेश जैसे कांग्रेस नेताओं ने उत्तर और दक्षिण भारत के बीच विभाजन का आह्वान किया है। उन्होंने उत्तर भारतीयों और उत्तर में रहने वाले अन्य लोगों का अपमान किया है’।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m