Lifestyle Desk – कल है वट सावित्री का व्रत, जिसे महिलायें बड़े श्राद्ध भाव से करती. इस दिन व्रत रख कर बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है. वट सावित्री में बनाए जाने वाले मीठे पुए प्रसाद का खास हिस्सा होते हैं. अगर सही तरीके से बनाए जाएं तो ये बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से बेहद नरम बनते हैं. कई बार पुए सख्त हो जाते हैं, लेकिन कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इन्हें बिल्कुल मुलायम और स्वादिष्ट बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

सामग्री

गेहूं का आटा – 2 कप
गुड़ – 1 कप
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
दूध या पानी – जरूरत अनुसार
केला – 1 (वैकल्पिक, नरम बनाने के लिए)
घी या तेल – तलने के लिए

विधि

  1. सबसे पहले गुड़ को हल्के गुनगुने पानी या दूध में भिगो दें. जब गुड़ अच्छी तरह घुल जाए तो उसे छान लें ताकि कोई गंदगी न रहे.
  2. एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. उसमें गुड़ का घोल डालें और अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें सौंफ,इलायची पाउडर, मैश किया हुआ केला डालें.
  3. घोल न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा. पकौड़े के घोल जैसा कंसिस्टेंसी रखें. घोल को 15–20 मिनट ढककर रख दें. इससे आटा अच्छे से फूल जाता है और पुए नरम बनते हैं.
  4. अब कढ़ाही में घी या तेल गर्म करें. मध्यम आंच रखें.
चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा घोल डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें. तैयार हैं आपके पुए.

पुए नरम बनाने के खास टिप्स

  1. गुड़ को हमेशा अच्छी तरह घोलकर इस्तेमाल करें.
  2. घोल में थोड़ा केला डालने से पुए बेहद मुलायम बनते हैं.
  3. दूध से घोल बनाने पर स्वाद और softness बढ़ती है.
  4. बहुत तेज आंच पर तलने से पुए बाहर से जल जाते हैं और अंदर कड़े रह जाते हैं.
  5. घोल को कुछ देर आराम देने से पुए फूले हुए बनते हैं.
  6. चाहें तो 1–2 चम्मच सूजी डाल सकते हैं, इससे हल्की कुरकुराहट आती है.
  7. इन आसान तरीकों से बने मीठे पुए वट सावित्री पूजा के प्रसाद के लिए एकदम परफेक्ट बनेंगे.