Mamata Banerjee Girgit Poem: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में 15 साल बाद करारी हार मिलने से पूर्व सीएम ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। एक तरफ राज्य की सुवेंदु सरकार भ्रष्ट टीएमसी (TMC) नेताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर ररही है। दर्जन भर से अधिक आपराधिक छवि और भ्रष्ट टीएमसी नेता गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं टीएमसी के अंदर भागमदौड़ वाली स्थिति उत्पन्न है। कई नेता टीएमसी को छोड़ चुके हैं। यह सिलसिल बढ़ता ही जा रहा है। बंगाल चुनाव में हार के बाद अपनों के छोड़कर जाने से ममता बनर्जी बहुत दुखी हैं। दुख की इस घड़ी ने ममता बनर्जी को कवयित्री बना दिया है। लिहाजा अपने नेताओं को चले जाने पर ममता बनर्जी ने कविता लिखी है।

टीएमसी चीफ ने अपने इन नेताओं की तुलना गिरगिट से करते हुए ‘गिरगिट’ शीर्षक से कविता भी लिखी है। इस कविता को राजनीतिक विश्लेषक उन नेताओं के लिए एक अप्रत्यक्ष संदेश मानते हैं जो हाल के दिनों में पार्टी की आलोचना करने लगे हैं।

बंगाली में लिखी इस कविता में ममता बनर्जी ने लिखा है कि- कुछ लोग ‘गिरगिट से भी ज्यादा खतरनाक’ होते हैं क्योंकि वे अपने आर्थिक लाभ और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए घंटों में अपना चरित्र एवं चाल बदल लेते हैं। उन्होंने आगे लिखा है- आप अपने चरित्र में और कितना बदलाव लाना चाहते हैं? आपके पैरों में कितना चढ़ावा चढ़ाया जाएगा? आप खुद को और कितना बदलना चाहते हैं?’ राजनीतिक हलकों में कई लोगों ने इसे उन नेताओं पर कटाक्ष के रूप में देखा है जिन्होंने हाल में तृणमूल से खुद को अलग कर लिया है।

इधर भद्रेश्वर नगरपालिका के चेयरमैन सहित 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बता दें कि सत्ता परिवर्तन के बाद से टीएमसी को झटके पे झटका लगने का दौर जारी है। एक दतरफ TMC के नेताओं, पार्षदों और दमखम रखने वालों पर पुलिस और एजेंसी का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी बीच भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के कारण कई लोगों की गिरफ़्तारी होने के बाद से पार्टी के अंदर एक भगदड़ मची हुई है। इसी का नतीजा है कि हुगली जिले के भद्रेश्वर नगरपालिका के चेयरमैन सहित 8 पार्षदों का एकसाथ इस्तीफा दे दिया है।

पिछले दिनों 101 पार्षदों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया था

वहीं पिछले दिनों राज्य की अलग-अलग नगरपालिकाओं से तृणमूल के 101 पार्षदों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया था। – उत्तर बैरकपुर- 15, गारुलिया- 18, कोंटाई- 14, हालिसहार- 16, भटपारा- 30, डायमंड हार्बर- 8 पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। डायमंड हार्बर नगरपालिका में सोमवार तृणमूल कांग्रेस के 8 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया. यह इलाका टीएमसी का गढ़ माना जाता है। यहां से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सांसद हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m