कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कमरे में लगी भीषण आग ने 35 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली। मृतक कमरे के अंदर ही जिंदा जल गया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बीड़ी की चिंगारी से आग लगी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
READ MORE: MP में UCC की डिमांड! 93 प्रतिशत लोगों का मिला बहुमत, मुस्लिम समुदाय में महिलाओं ने सबसे ज्यादा किया समर्थन
दरअसल घटना ग्वालियर के नदी पार टाल इलाके की है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय विजय शाक्य अपने दो मंजिला मकान के एक कमरे में थे। दोपहर के समय कमरे से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलती देख परिजनों में हड़कंप मच गया। विजय के पिता रामचरण शाक्य ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाती, तब तक कमरे के अंदर मौजूद विजय की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके कारण वह बाहर नहीं निकल सका।
READ MORE: EXCLUSIVE: लखनऊ अग्निकांड के बाद भी ग्वालियर के कोचिंग संस्थान लापरवाह, 70 छात्रों के बीच सिर्फ 2 फायर एक्सटिंग्विशर, बिल्डिंग सील
परिजनों के मुताबिक विजय मजदूरी करता था। कुछ समय पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था,जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। बताया जा रहा है कि वह बीड़ी और शराब का आदी था और घटना वाले दिन सुबह से ही शराब पी रहा था। आग बुझने के बाद कमरे से उसका अधजला शव बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग बीड़ी की चिंगारी से लगना प्रतीत हो रही है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित कारणों की पड़ताल में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

